Posts

Showing posts from February, 2023

आजादी मेरी नज़र में

Image
आजादी मेरी नज़र में आजादी का महत्व प्रत्येक व्यक्ति के लिए पृथक-पृथक हो सकता है। किसी को मनपसंद वस्त्र पहनने की, किसी को शिक्षा की, मिल जाए तो वह उसी मे खुश क्योकि बंधन किसी को भी नही भाता हैं। आजादी मेरी नजर मे जीवन के प्रतिक्षण को निष्पादित करती है। मै कुछ भी लिखने को स्वतंत्र हूँ, अपने विचारों को 'व्यक्त करने से भयमुक्त हूँ। यह मेरी आजादी का अत्यन्त मनभावन पक्ष है। यह मुझे आत्म सम्मान, आत्म संतोष तो प्रदान करती ही है वही एक ओर मुझे भयमुक्त भी बनाता है । राष्ट्र के लिए समर्पित होने के लिए मैं आजाद हूँ । आजादी को सही अर्थों मे आज भी आत्मसात करने का भरसक प्रयत्न कर रही हूँ। आजादी है मुझे स्वच्छंद विचरण की देश - विदेश में,त्योहारों के रीति रिवाज को मनाने की, देश की धरोहरों का सम्मान करने की। प्रभात फेरी की आवाज ..सुन कर हर्ष से उन्हें सम्मान देने मे आत्म संतोष की अनुभूति की । मेरी आजादी मेरा परमानन्द है जो मुझसे कोई छीन नही सकता।  महापुरुषों को उनके बलिदान के लिए उन्मुक्त कंठ से स्मरण करना और अपने आसपास के लोगों को उनसे परिचित करवाना मेरी आजादी का अटूट हिस्सा है।...